खून दिया है मगर नही दी देश की मांटी

0
215

mnindr nath bnarjiफर्रुखाबाद: शहीद मणीन्द्र नाथ बनर्जी के 83 वें बलिदान दिवस पर उसके स्मारक पर नामी हस्तियों का जमाबड़ा रहा| सभी ने उस अमर शहीद को श्रधांजलि देकर उसकी वीरता पर प्रकाश डाला|

[adrotate banner="3"]

सेंट्रल जेल में बने शहीद मणीन्द्र नाथ बनर्जी के स्मारक स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे प्रभारी जिलाधिकारी एडीएम मनोज सिंघल और पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्णा ने मणीन्द्र नाथ बनर्जी की प्रतिमा का माल्यार्पण किया| इसके बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया| एसपी ने मुख्य रूप से गोआ मुक्ति आन्दोलन के सिपहसालार मोहम्मद कैसर खां को साल उढ़ाकर सम्मानित किया गया|

सेन्ट्रल जेल के बंदी हरीबाबू शुक्ल ने वीररस से ओतप्रोत गीत गाकर अधिकारियो को ताली बजाने पर विवश कर दिया| सभी ने मणीन्द्र नाथ बनर्जी की शहादत को याद किया| जेल के बैंड ने भक्ति गीत बजाकर लोगो को अपनी तरफ आकर्षित किया| इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक वीपी त्रिपाठी, सह-संयोजक डॉ० रामकृष्ण राजपूत, कन्नौज जिला जेल के अधीक्षक उदय प्रकाश मिश्रा, पूर्व विधायिका उर्मिला राजपूत, पूर्व विधायक महरम सिंह, जिलाध्यक्ष सपा चन्द्रपाल यादव, पुष्पेन्द्र यादव, रजत क्रन्तिकारी, जेलर सुनीत चौहान, तहसीलदार आरपी चौधरी, सुरेन्द्र पाण्डेय, भाजपा नेता प्रभात अवस्थी जवाहर सिंह गंगवार,वीरेंद्र सिंह राठौर आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]