खूनी गुरुवार: मार्ग दुर्घटना में एक और बाइक सवार की मौत

0
103

फर्रुखाबाद: शुक्रवार प्रातः से ही मार्ग दुर्घटनाओं में मौत होने का सिलसिला शुरू हो गया। मोहम्मदाबाद के खिमशेपुर व मदनपुर के बीच में जहां डीसीएम व रोडवेज की भिडन्त में दो डीसीएम सवारों की मौत हो गयी वहीं इस घटना के कुछ समय बाद ही एटा जनपद के सराय अगहत निवासी एक बाइक सवार की मौत हो गयी एक घायल हो गया।

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के मुताबिक पड़ोसी जनपद एटा के थाना नयागांव क्षेत्र के सराय अगहत बंद नगर निवासी 50 वर्षीय धु्रव व उसका साथी राजेश डिस्कवर बाइक संख्या यूपी 76एन 9905 से जा रहे थे तभी निसाई के पास ओमप्रकाश इंस्टीट्यूट के सामने वैगनआर संख्या यूपी 78बीसी 0828 ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनो बाइक सवार दूर जा गिरे। जिसमें ध्रुव की मौके पर ही मौत हो गयी। राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी। जिससे काफी देर तक रोड जाम रहा। मौके पर पहुंची मोहम्मदाबाद पुलिस ने घायल राजेश को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया व मृतक धु्रव के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

[adrotate banner="2"]