खिमसेपुर से अध्यक्ष पद के लिये सपा के दो प्रत्याशियों नें कर दिया नामांकन

0
114

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सपा के बार-बार प्रत्याशी बदलनें से खिमसेपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद का सपा के दो प्रत्याशियों नें अपना नामाकंन कर दिया| जिसको लेकर सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल नें खिमसेपुर नगर पंचायत के आरओ को अधिकृत बदले प्रत्याशी के सम्बन्ध में पत्र भेजा है|
दरअसल नगर पंचायत खिमसेपुर से अध्यक्ष पद पर सपा ने विमला प्रताप सिंह पुत्र रामरतन को प्रत्याशी घोषित किया था। विमला प्रताप ने 21 को सपा प्रत्याशी के रूम में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करा लिया था। पार्टी ने विमला प्रताप को हटा कर उनकी जगह पर संगीता देवी को प्रत्याशी घोषित कर दिया। संगीता ने रविवार को सपा प्रत्याशी के रूप में खिमसेपुर नगर पंचायत से पर्चा दाखिल कर दिया। एक नगर पंचायत से दो सपा प्रत्याशी मैदान में उतर आए। दोपहर बाद सपा ने संगीता देवी को हटा कर विमला प्रताप सिंह को फिर से सपा प्रत्याशी घोषित कर दिया। सपा से दो प्रत्याशियों द्वारा नामांकन कराए जाने के कारण प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने खिमसेपुर नगर पंचातय के आरओ को विमला प्रताप सिंह सपा प्रत्याशी घोषित किए गए हैं, इस संबंध में पत्र भेजा है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]