खास खबर :76 जिला बदर कर रहे जनपद में ही गदर

0
112

penफर्रुखाबाद: जिलाधिकारी के द्वारा जनपद में 76 शातिरो को जिला बदर किया गया था| जिसकी सूचना सभी सम्बन्धित थानों को भी दे दी गयी| हल्का इंचार्ज से लेकर बीट सिपाही तक सभी को उनके इलाके के जिला बदर की सूची उपलब्ध करा दी गयी | इसके बाद भी पुलिस इन्हे जिले के बाहर फेंकने की कोशिश नही कर रही है| जिससे इनके हौसले बुलंद है|

[adrotate banner="3"]

जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह चौहान व अपर जिलाधिकारी मनोज सिंघल के आदेश से जिले में कुल 76 अपराधियों को जिला बदर कर दिया| जिसमे फर्रुखाबाद कोतवाली क्षेत्र में आठ को जिलाबदर, फतेहगढ़ कोतवाली में एक, थाना मऊदरवाजा में 9,मोहम्दाबाद कोतवाली में दस को जिला बदर किया गया है| इसके अलावा नवाबगंज थाने में आठ, जहानगंज थाने में 10, अमृतपुर थाने में 3, राजेपुर थाने में तीन, कमालगंज थाना क्षेत्र में नौ, कायमगंज कोतवाली मे पांच को जिला बदर किया गया है| इसके अलावा शमशाबाद थाने में चार, कम्पिल थाने में 3, मेरापुर थाने में भी तीन शातिर जिला बदर किये गये|

डीएम के द्वारा जारी की गयी जिला बदर अपराधियों की सूची पुलिस के पास आने के बाद से कई जिलाबदर जिले में ही घूम कर अपनी दहशत फैला रहे है| जबकि पुलिस इनके जिले के बाहर होने की रिपोर्ट भेज रही है| जिससे जिले में आये दिन अपराधो की घटनाये बढ़ रही है|

[adrotate banner="2"]