खास खबर: सहारनपुर में तैयार हो रहा रामरथ, शोभा यात्रा में बिराजेंगे रघुनंदन

0
664

फर्रुखाबाद:(दीपक शुक्ला) दरअसल श्री रामजन्मोत्सव एवं शोभायात्रा का भव्य आयोजन आगामी 6 अप्रैल को होगा| लेकिन इस बार रामलला पुराने रथ पर सबार नही होगें| रघुनंदन को बैठनें के लिए लाखों रूपये कीमत का रथ तैयार कराया जा रहा है| जो पूरे भारत में देश का तीसरा रथ होगा| रथ को तैयार करनें का कार्य अपने अंतिम चरण में हैं| लिहाजा इस बार शोभायात्रा में श्री राम का अद्भुत रथ भी आकर्षण का केंद्र रहने वाला है|
दरअसल श्रीराम विविध कला केंद्र के द्वारा जनपद सहारनपुर में भगवान जगन्ननाथ के महाप्रभु रथ व सरयू के किनारे होने वाली रामलीला में जिस डिजायन का रथ है| उसी तर्ज पर फर्रुखाबाद के शोभायात्रा के लिए रामरथ बनवाया जा रहा है| रथ में देवदार, शीशम, पापड़ी, सागौन की लकड़ी का प्रयोग हो रहा है| रथ के प्लेटफार्म को मजबूत बनाने के लिए लोहे के गाटर का प्रयोग किया गया है| इसके साथ ही रथ में सब हाथ की कारीगरी की गयी है|
रथ में लगेंगे 12 अवतारों के चित्र, लाइट भी लगेगी
रथ को भव्यता देनें के लिए भगवान विष्णु के सभी 12 अवतारों के चित्र लकड़ी के बनाकर रथ पर लगाये जाएंगे| जिससे रथ का आकर्षण बढ़ेगा| इसके साथ ही रथ में विभिन्य डिजायन की लाइटे भी लगायी जा रहीं है|
5 महीनें में 17 कारीगरों नें तैयार किया रामरथ
रथ को बनाने में सहारनपुर में 17 कारीगर लगे हैं | जिन्होने लगभग 5 महीनें में रथ को तैयार किया है| रथ लगभग 8 फीट चौड़ा व 12 फीट लम्बा है | इसके साथ ही चार शीशम के बेहतरीन पहिये लगाये गयें हैं|
जगन्नाथ की तर्ज पर रथ खीचने की होगी व्यवस्था
श्रीराम विविध कला केंद्र के संस्थापक विजय दुबे मटर लाल नें बताया कि नये बनाये गये रामरथ में जगन्नाथ भगवान के रथ की तरह खीचने के लिए रस्सी की व्यवस्था की गयी है| जिससे भक्त भगवान के रथ को खीच सकेंगें| उन्होंने बताया की रथ 2 अप्रैल को विशेष वाहन से फर्रुखाबाद पंहुचेगा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]