खाद शोरूम से चोरों ने उड़ायी हजारों की नगदी

0
101

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई चौराहा स्थित सांईं फर्टिलाइजर के शोरूम से बीती रात चोरों ने हजारों रुपये की नगदी उड़ा दी। सूचना मिलने पर पुलिस व फील्ड यूनिट टीम मौके पर पहुंची।

[adrotate banner="3"]

आईटीआई चौराहा के पास कायमगंज निवासी कृष्ण गुप्ता का सांईं फर्टिलाइजर के नाम से खाद का शोरूम है। जहां विभिन्न तरह की खादों की विक्री की जाती है। बीती रात चोरों ने फर्टिलाइजर की दीवार फांदकर अंदर आ गये और कार्यालय में बने एक कमरे की खिड़की उखाड़ दी। जिसके बाद चोर कमरे में घुस आये और बरामदे में रखी दो अलमारी तोड़ डालीं। अलमारियों में अभिलेख भरे होने के कारण चोरों ने उसे तोड़कर ही छोड़ दिया। तत्पश्चात कमरे के गेट के पास ही रखा एकाउंटेंट का काउंटर जिस पर विशाल नाम का कर्मचारी बैठता है की गुल्लक तोड़कर उसमें रखे 30 हजार रुपये उड़ा दिये। प्रातः सांईं फर्टिलाइजर का मैनेजर वीरेन्द्र दीक्षित जब कार्यालय खोलने पहुंचे तो उन्हें चोरी की घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद मैनेजर ने सूचना कृष्ण गुप्ता को दी। सूचना मिलने पर कृष्ण गुप्ता कार्यालय पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। फील्ड यूनिट की टीम ने भी नमूने लिये।

[adrotate banner="2"]