खाद्य सुरक्षा बिल की मांग करने वालों पर लाठी चार्ज की कांग्रेसियों ने की भर्त्सना

0
119

FARRUKHABAD : युवक कांग्रेस लोकसभा क्षेत्र महासचिव दीप्ति सिंह के आवास पर भोजपुर, फर्रुखाबाद एवं अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। जिसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा खाद्य सुरक्षा कानून के प्रदेश में लाने की मांग करने पर प्रदेश सरकार द्वारा कांग्रेसियों पर लाठी चार्ज कराये जाने की भर्त्सना की गयी।

[adrotate banner="3"]

युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि प्रदेश सरकार ने अनैतिकता परिचय देते हुए कांग्रेसियों पर लाठी चार्ज कराया। जिसमें युवक कांग्रेस एवं वरिष्ठ कांग्रेस के पदाधिकारी चोटिल हुए। इसकी फर्रुखाबाद युवक कांग्रेस घोर निंदा करती है एवं जल्द ही युवक कांग्रेस फर्रुखाबाद में खाद्य सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन करेगी। हर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ स्तर तक खाद्य सुरक्षा कानून का प्रचार प्रसार करेगी।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

बैठक में लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष शुभम तिवारी, दीप्ति सिंह, वरुण त्रिपाठी, सिद्धार्थ मिश्रा, सत्यपाल तिवारी, अंकुर गुप्ता, अंकित दीक्षित, शाविर, मोहित शुक्ला, गौतम, अमित मिश्रा, अंकित गुप्ता, अमित शर्मा, गौरव, शौरभ, नरेन्द्र, अर्जुन राजपूत आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]