खाद्य सुरक्षा टीम ने भरे बेसन और आटा के नमूने

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सोमबार को दुकानों से मिलावटी खाद्य सामग्री पर रोंक लगाने के लिये अभियान चलाकर बेसन व आटा के नमूने भरे गये| जिससे बाजार में हड़कम्प मच गया|
जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देश पर अभिहित अधिकारी सतीश कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने फतेहगढ़ के भूसा मंडी में छापामार कर नमूना संग्रह की कार्यवाही की गई। जिसके तहत अंकेश राठौर पुत्र रामेश्वर राठौर से बेसन का नमूना, राधेश्याम पुत्र छोटेलाल से सिंघाड़े का आटा का नमूना लिया गया| कार्यवाही से बाजार में हड़कंप मच गया एवं अधिकतर दुकानदार दुकाने बंद कर के निकल लिये| संतोष कुमार पुत्र राम औतार के प्रतिष्ठान में एक्सपायर खाद्य सामग्री मिलने पर नोटिस दी गयी| खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशीष वर्मा,विमल कुमार एवं पुलिस बल मौजूद रहे|
अभिहित अधिकारीने बताया की दो नमूने संग्रहित कर जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला आगरा भेजे जा रहे हैं|