फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर के टाउनहॉल तिहारे पर शनिवार को व्यापारियों ने खाद्य विभाग के अधिकारियों की कथित भ्रष्टाचारपूर्ण कार्यप्रणाली के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और विभाग के चीफ अधिकारी का पुतला फूंककर अपना आक्रोश व्यक्त किया। व्यापारियों का कहना है कि खाद्य विभाग के अधिकारी दुकानों से सैंपल लेने के नाम पर मनमानी वसूली कर रहे हैं और भ्रष्टाचार के जरिए सरकार की राजस्व राशि को हड़प रहे हैं। व्यापारियों का आरोप है कि विभाग की टीम सैंपल तो लेती है, लेकिन जांच के लिए नहीं भेजती। प्रत्येक सैंपल पर मोटी रकम वसूली जाती है। इस पूरे भ्रष्टाचार में विभागीय टीम के साथ सूरज बाथम नामक निजी व्यक्ति की मिलीभगत बताई जा रही है, जिसे व्यापारियों से लेनदेन का जिम्मा सौंपा गया है। सूरज बाथम के प्रति व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश देखा गया। युवा व्यापार मंडल ने जिला अधिकारी से मांग की है कि भ्रष्टाचार में लिप्त चीफ अधिकारी एवं उनकी पूरी टीम को तत्काल जिले से हटाया जाए, साथ ही सूरज बाथम को भी फर्रुखाबाद से बाहर किया जाए। व्यापार मंडल ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो वे व्यापक आंदोलन और धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। युवा व्यपार मंडल अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव, नगर महामंत्री रोहन कश्यप, गोपाल सिंह कश्यप, माजिद अली, सोहन शुक्ला, शान मोहम्मद, अजीम खान, करीम खान, मोनू मिश्रा, राजेंद्र सिंह चौहान, अशोक यादव, गोविंद बाथम, गोविंद दीक्षित, अनुज बाथम, विशाल दीक्षित, तारीख अली, हिमांशु साहब, एहसान अली, मुनव्वर अली, सोनू गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, आर्यन गोस्वामी, अंजू सुल्तानी, करण बाथम, शेरू भाई आदि मौजूद रहे।
खाद्य विभाग के भ्रष्टाचार पर व्यापारियों में आक्रोश, पुतला फूंककर जताया विरोध



