खाटू श्याम की शोभायात्रा में जगह-जगह पुष्प वर्षा

0
182

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) श्री राधा शक्ति श्याम मंदिर लोहाई रोड पर श्री श्याम बाबा खाटू श्याम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक रीत से विद्वान पंडित प्रमोद, पंडित राजेंद्र, संजीव मंदिर के पुजारी ने जला धिवास अन्नयधिवास पुष्पधिवास एवं पवित्र नदियों के जल से अभिषेक एवं महा आरती के पश्चात बाबा श्याम का नगर दर्शन में शोभायात्रा निकाली गई है|
यात्रा शहर के लोहाई रोड, चौक नेहरू रोड नितगंजा पल्ला मठिया देवी रेलवे रोड होती हुई   राधा शक्ति श्याम मंदिर में स्थापित कर दी गई| नगर में जगह-जगह भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया| श्याम कृपा मंडल कीर्तन ने बाबा श्याम के भजनों से नगर को खाटू जैसा वातावरण कर दिया| भक्ति गण जगह-जगह सकीर्तन बाबा का गुणगान बाबा श्याम हारे के सहारे संकट ग्रस्त व्यक्तियों पर कृपा करते हैं| सकीर्तन में बाबा की अखंड ज्योत का भक्तों ने स्वागत किया और दिव्य एवं भव्य दर्शन कर अपने को धन्य माना श्याम बाबा के प्रतिष्ठान के पश्चात पूजन दर्शन एवं आरती के साथ भक्तों को प्रसादी वितरित की गई| अगले दिन श्याम बाबा की भक्तों एवं झांकी और महाराष्ट्र के भजन गायक नीरज निराला अपने सभी अपने बाबा की लीलाओं को भजन कीर्तन में प्रस्तुत करेंगे| कार्यक्रम में पवन अग्रवाल, सुरेंद्र सफ्फर एवं बाबा श्याम मंडल के दर्शन भक्त अनुरागी एवं श्री राधा श्याम शक्ति मंदिर प्रबंध समिति ने सभी भक्तों का स्वागत किया और प्रसाद वितरण किया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]