खाकी से अपराधी को छुड़ा ले गए प्रधान और वकील

0
134

droga brjesh babu toivariफर्रुखाबाद: रविवार को नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेशी होने के बाद कुछ अधिवक्ताओं और ग्राम प्रधान ने पुलिस से अपराधियों को जबरन छुड़ा लिया| इसके बाद पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गयी है | पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है|

[adrotate banner="3"]

दरोगा ब्रजेश बाबू तिवारी ने कोतवाली फतेहगढ़ में दी गयी तहरीर में कहा है कि वह और सिपाही सतीश कुमार थाना मेरापुर के अभियुक्त पिंटू उर्फ़ पुष्पेन्द्र पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी गनेशापुर मेरापुर, सुखवीर सिंह पुत्र नत्थू सिंह एटा अलीगंज मोहम्मद नगर का प्रथम रिमांड बनवाने एसडीएम सदर की कोर्ट में आये थे| आरोपीयो को मदनपुर चौकी इंचार्ज मो० आसिफ के द्वारा झगड़ा करते पकड़ा गया था और उनके ऊपर शांति भंग की कार्यवाही की गयी थी| इसी के चलते पिंटू उर्फ़ पुष्पेन्द्र और सुखवीर को नगर मजिस्ट्रेट के कोर्ट में पेश करने के लिये सिपाही विजय बहादुर और होमगार्ड प्रमोद कुमार उसे लेकर सीएम कोर्ट में आये|

इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें जमानत दे दी| दरोगा ब्रजेश कुमार आरोपियों को लेकर एसीएएम 8 फतेहगढ़ के यंहा पेश करने के लिये ले जाने लगे तभी कुछ लोंगो ने उनके ऊपर हमला बोल दिया| दोरोग ने कोतवाली में दी गयी तहरीर में कहा है कि सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय परिसर में ही अधिवक्ता आशुतोष मिश्रा उनके आठ-दस अज्ञात साथी व ग्राम प्रधान पहाड़पुर ने हमला बोल दिया| और दोनों आरोपियों को छुडा ले गये| घटना के सम्बंध में दरोगा ब्रजेश बाबू ने कोतवाली फतेहगढ़ में तहरीर दी गयी है| पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कर लिया है|

[adrotate banner="2"]