अपडेट, खाकी फिर दागदार: अपहरण कर फिरौती मांगने के आरोपी दो सिपाही व सर्विलांस दीवान निलंबित

0
125

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) युवक का एसओजी का सिपाही बनकर अपहरण कर 2 लाख  की फिरौती मांगने वाले मेरापुर थानें के दो पुलिस कर्मियों को दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया गया है| उनके खिलाफ विभागीय जाँच भी शुरु की गयी है| साथ ही  मुकदमा दर्ज करनें की तैयारी भी की जा रही है| इसके साथ ही मामले में संलिप्तता पाये जानें पर सर्विलांस दीवान सतेन्द्र यादव को भी निलंबित किया है|
मेरापुर के ग्राम नूर नगर निवासी रंजीत सिंह पुत्र श्याम पाल गांव में जनसेवा केंद्र चलाते हैं। बीते दिन उनके पास मेरापुर थानें की अचरा चौकी पर तैनात सिपाही कपिल यादव और रिंकू यादव पंहुचे| उन्होंने खुद को एसओजी का सिपाही बताकर रंजित सिंह को फर्जी आधार कार्ड बनानें का आरोप लगाया पकड़ लिया था| उनको पकड़ कर उससे दो लाख रूपये की फिरौती की मांग की| रास्ते में फर्जी आधार कार्ड बनाने की बात कबूलने का वीडियो भी बनाया। इसके साथ ही रास्ते में एक पम्प पर फोन पे के जरिये 3 हजार का पेट्रोल भी डला लिया| सिपाहियों नें बाद में उसे आवास विकास चौकी में बंद कर लिया| जब दो लाख की व्यवस्था नही हुई तो उसने अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य से सूचना दी| जिसके बाद विधायक आवास विकास चौकी आ गये|  उनके हस्तक्षेप के बाद युवक को छोड़ा गया| मामला तूल पकड़नें पर पुलिस कर्मियों पर निलंबन की कार्यवाही कर दी गयी|
वही मामले में संदिग्ध भूमिका मिलने पर सर्विलांस सेल के दीवान सतेन्द्र यादव को भी निलंबित कर दिया गया है|
मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप नें बताया कि सीओ कायमगंज सोहराब आलम नें जाँच की| जिसमे सिपाही दोषी पाये गये है| दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है| उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जायेगा| जो दोषी होंगे उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी| वहीं उन्होंने बताया कि सर्विलांस सेल के दीवान सतेन्द्र यादव को भी निलंबित किया है| 

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]