खबर का असर: युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने जिला कमेटी को दी हरी झण्डी

0
126

FARRUKHABAD : भारतीय जनता पार्टी में युवा मोर्चा की जिला कमेटी की घोषणा को लेकर मचे घमासान पर आखिर विराम लग गया है। प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा ने जिला कमेटी की घोषणा को वैध ठहराते हुए उसके अनुमोदन को भी स्वीकार कर लिया है।

[adrotate banner="3"]

जेएनआई पर खबर प्रकाशित होने के बाद युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय ने फोन पर बताया कि भारतीय जनता पार्टी के फर्रुखाबाद जिलाध्यक्ष अजीत महाजन को जिले के वरिष्ठ नेताओं के सहयोग से ही चुना गया था। उन्हीं लोगों ने उसे कुर्सी पर सुशोभित किया है।

[bannergarden id=”8″]

उन्होंने यह बात भी पूरी दमदारी से कही कि जिलाध्यक्ष और महामंत्री को युवा मोर्चा की कार्य समिति के अनुमोदन का कोई भी अधिकार नहीं है। सिर्फ सलाह मसबिरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष अजीत महाजन द्वारा जारी की गयी कार्य समिति को वह पूर्णतः वैध मानते हैं। मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय के इस वयान से कार्य समिति की घोषणा को लेकर मचे घमासान के समीकरण बदल गये हैं।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]