खबर का असर: पालिका की टूटी नींद, राहत कार्य शुरू

0
102

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) नगर के नाला मछरठठा पर चोक नाला होनें से जल भराव का संकट कई दिनों से था| जेएनआई ने इस समस्या पर रविवार को सुबह ही प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था| जिसके बाद पालिका की नींद टूटी और सड़क पर भरे पानी को निकालने का कार्य शुरू कर दिया गया|
दरअसल अंडरग्राउंड नालों की सफाई कई-कई वर्षों तक ना होने से उसमे पॉलीथिन का कचरा फसने से वह चोक हो जाते है| पालिका के पास इन नालों की सफाई के लिए कोई योजना नही है| बीते कई दिनों से नाला मछरठठा तिराहे पर बरसात के पानी का नही घरो से आने वाले पानी से नाला चोक होने से जलभराव हो गया था| रविवार को जेएनआई टीम ने मौके पर जाकर देखा और कई दिनों से चल रही समस्या के सम्बन्ध में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया|
नगर पालिका ने खबर का संज्ञान लेकर तत्काल सफाई निरीक्षक केपी सिंह को टीम के साथ मौके  पर भेजा और सफाई का काम शुरु कराया| जेसीबी से नाला सफाई करने के लिए उसकी फर्श को तोडा जा रहा है| जिससे नाला सफाई का कार्य तेज किया|
नाला तोड़ने में फेल हुई जेसीबी, हथौडे से तोड़ा जा रहा रोड
नाला सफाई के लिए पालिका ने जिस जेसीबी को भेजा वह दगा दे गयी| उसके पंजा ही टूट गया| जिसके बाद हथौड़े से तोड़ना शुरू किया गया| जिससे पालिका कर्मियों को काफी समस्या हो रही है|
सफाई निरीक्षक व्यवस्था देखने की जगह खाते रहे भुट्टा
नगर पालिका ने सफाई निरीक्षक केपी सिंह को मौके पर जाकर जलभराव की समस्या ठीक करने के निर्देश देकर मौके पर भेजा था| लेकिन सफाई निरीक्षक केपी सिंह एक कोने में बैठकर भुट्टा खाते नजर आये| पालिका कर्मियों की काम के प्रति अनदेखी ही आम जनता को अक्सर मुसीबत में डालती है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]