खबर का असर: पांचाल घाट पुल का रिपेयरिंग कार्य शुरू

0
230

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पांचाल घाट पुल के खस्ता हाल होनें की खबर जेएनआई में प्रमुखता से प्रकाशित की थी| जिसके चलते खबर का असर हुआ और पुल की रिपेयरिंग कर कार्य शुरू करा दिया गया| जिससे वाहन चालकों को असुबिधा का सामना अब नही करना पड़ेगा|
दरअसल आपके प्रिय जेएनआई न्यूज में बीते 16 अप्रैल 2022 के अंक में पांचाल घाट की खस्ता हालत की खबर खस्ता हाल हुआ पांचाल घाट पुल! दरारों से निकलना दूभर  शीर्षक में प्रकाशित की थी| जिसका अधिकारियों ने संज्ञान लिया| बीतीआधी रात के बाद पुल की रिपेयरिंग का कार्य शुरू हो गया| वहीं आधे से अधिक पुल की रिपेयरिंग हो भी गयी| सांसद मुकेश राजपूत ने भी इस मामले में सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता की थी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]