खबर का असर: नाबालिकों से मारपीट में एफआईआर होगी दर्ज

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रविवार सुबह सामान चोरी के आरोप में नाबालिकों के साथ मारपीट की गयी थी| मामले में जेएनआई में चोरी के शक में नाबालिकों को बांधकर पीटा, पुलिस जाँच में जुटी शीर्षक की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी| जिसका असर हुआ है और मारपीट करनें वालों पर भी पुलिस मुकदमा दर्ज करनें की तैयारी कर रही है|
दरअसल थाना कादरी गेट दुर्वाषा ऋषि आश्रम के निकट गंगा तट पर कुछ नाबलिकों के सामान व मोबाइल आदि चोरी के आरोप में पकड़ लिया| उसके बाद उनकी अमानवीय तरह से जमकर पिटाई की गयी| जिसका वीडियो भी वायरल हुआ| जेएनआई पर खबर प्रकाशित होनें के बाद पुलिस नें मारपीट किये गये चार का लोहिया अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया| वहीं जनपद हरदोई के रघुनाथपुर निवासी विश्वनाथ नें अपने सामान चोरी किये जानें के मामले में तहरीर दी| अंतराष्ट्रीय मानवाधीकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धीरज पाण्डेय ने भी कार्यवाही की मांग की|
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह नें बताया कि मामले में नाबलिकों के परिजनों को बुलाया गया है, उनसे तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जायेगा| नाबलिकों के खिलाफ विश्वनाथ नें जो तहरीर दी है उस पर भी कार्यवाही होगी|