फर्रुखाबाद: बीते २ अक्टूबर को ट्रेक्टर लूट के पीड़ित मालिक व उसके चालक को पुलिस द्वारा बेहरहमी से पीटने के मामले में अपर जिलाधिकारी ने जाँच के आदेश दिये है| सपा जिलाध्यक्ष ने भी अधिकारियो सहित थानाध्यक्ष राघवन सिंह की जमकर क्लास लगा दी| जिसके बाद अधिकारी हरकत में आ गये|
बीते दो दिन पूर्व गढ़िया थाना मऊदरवाजा निवासी गंगा राम व् उसके मालिक रवि को थानेदार व् उनके सिपाहियों द्वारा थाने में दो दिन तक मार पीट कर मरणासन्न कर दिया गया था| जिसके बाद जेएनआई ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी| खाकी की दबंगई: ट्रेक्टर लूट के पीडितो पर थाने में बजाये पटे के प्रकाशन के बाद कई संगठन पुलिस के इस कृत्य के आक्रोशित हो गये| वही कांग्रेस नेता विजय कटियार के साथ तकरीवन एक सैकड़ा ग्रामीण तहसील दिवस आ धमके| मौके पर मौजुद सपा जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने थानाध्यक्ष राघवन सिंह को खरी खोटी सुना दी| और मौके पर मौजूद अधिकारियो को भी अड़े हांथो लिया|
मौके पर मौजूद अपर जिलाधिकारी मनोज सिंघल व् अपर पुलिस अधीक्षक राम भुवन चौरसिया ने भी थानाध्यक्ष के इस कृत्य पर उनकी लताड़ लगा दी|
वही अधिकारियो ने घटना के सम्बन्ध में मजिस्ट्रेट जाँच के आदेश किये है| वही थानाध्यक्ष को घटना के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत करने के भी आदेश दिए गये है|
थानाध्यक्ष पर गिर सकती है गाज
जिलाध्यक्ष ने लखनऊ से जेएनआई को फोन पर बताया की थानाध्यक्ष ने जिस तरह का कृत्य पीडितो के साथ किया है उससे सपा सरकार की बदनामी होती है| उन्होंने बताया की थानाध्यक्ष राघवन पर कार्यवाही के लिए सपा का एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर से भेट कर कार्यवाही के लिए कहेगा| थानाध्यक्ष की पहले भी कई शिकायते आ चुकी है|
खबर का असर: ट्रेक्टर लूट के पीड़ितो को थाने में पीटने के मामले में मजिस्ट्रेट जाँच के आदेश!
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]
