खबर का असर: एसडीएम ने परखी कड़क्का बांध की हकीकत

0
137

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) रामगंगा से तटवर्ती क्षेत्रो की रक्षा करने वाले कड़क्का बांध की खस्ता हालत पर खबर प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को एसडीएम अमृतपुर ने मंगलवार को बांध का निरीक्षक कर जल्द उसको दुरुस्त कराने की बात कही है|

[adrotate banner="3"]

एसडीएम अमृतपुर बंसत गुप्ता मंगलवार को राजेपुर क्षेत्र के कड़क्का बांध पर पंहुचे और कई-गांवो में जाकर बांध का गहनता से निरीक्षण किया| ग्रामीणों से भी वार्ता की| एसडीएम लगभग आधा किलोमीटर बांध पर पैदल भी चले| बाँध की जर्जर हालत देख उन्होंने चिंता व्यक्त की और ग्रामीणों को भरोसा दिया की बहुत जल्द बांध के किनारे-किनारे मिट्टी भरकर बोरी डाली जायेगी और बांध को दुरुस्त किया जायेगा| एसडीएम के भरोसे के बाद ग्रामीणों से कुछ राहत की साँस ली है|

उन्होंने जेएनआई से बाढ़ से निपटने के लिये हर सम्भव मदद प्रशासन से उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था चल रही है|

[adrotate banner="2"]