खबर का असर: आखिर पालिका नें ठीक कराया चौक का जाल

0
134

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) विगत कई दिनों से राहगिरों के लिये सिरदर्द बना चौक की नाली का जाल आखिर जेएनआई पर खबर प्रकाशित होनें के बाद दुरस्त कर दिया गया| जिससे राहगीरों ने राहत की साँस ली है|
दरअसल चौक पर जिस जगह पर टाइम सेंटर के अबैध भवन को जिला प्रशासन नें ध्वस्त कराया था उस जगह पर नाली और उसके ऊपर निकलने के लिये जाल भी डाला गया था| लेकिन जाल में पैर फंसनें से ना जानें कितने राहगीर चुटहिल हुए| बीते मंगलवार को तो एक महिला का पैर जाल काटकर निकाला गया| जेएनआई नें प्रमुखता से इस समाचार को प्रकाशित किया था| जिसके बाद कई राज नैतिक लोग नें भी मौके पर आ कर पालिका की लापरवाही का विरोध किया| सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी भी पालिका की बड़ी खामी को देखने पंहुचे| आखिर मामला गर्म होनें के चलते पालिका नें जाल को दुरस्त करा दिया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]