खनन करते दो ट्रैक्टर पकड़े, चालक फरार

0
147

Tractorफर्रुखाबाद: कमालगंज: जिला प्रशासन ने बालू और मिट्टी के खनन पर रोक लगा रखी है मगर माफिया रोक के बावजूद खनन धड़ल्ले से करवा रहे हैं। डीएम के निर्देश पर एसओ कमालगंज ने मौके पर पहुंच कर दो ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। चालक मौका पाकर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को सीज कर दिया है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
जिलाधिकारी पवन कुमार को किसी ने कमालगंज कस्बा के पास टीले पर मिटटी के हो रहे खनन की जानकारी दी। इस पर डीएम ने एसओ कमालगंज मोहम्मद मुस्लिम खान को मौके पर पहुंच कर खनन रोकने के निर्देश दिए। डीएम का निर्देश मिलते ही थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस आने की भनक लगते ही दोनों ट्रैक्टर के चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर थाने ले आई और दोनों ट्रैक्टर को सीज कर दिया है। दोनों ट्रैक्टर नगला दाउद के बताए जा रहे हैं। वाहन स्वामी अपनी गाडि़यों को छुड़ाने की जुगत में लगे हुए हैं।
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]