खत्री उत्सव में नौनिहालों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखाया जौहर

0
100

FARRUKHABAD : खतराना स्थित एक गेस्टहाउस में आयोजित किये गये कार्यक्रम में बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतियोगिता के साथ-साथ दशहरा पूजन भी किया गया।child

[adrotate banner="3"]

नवयुवक खत्री सभा फर्रुखाबाद की तरफ से आयोजित किये गये खत्री उत्सव एवं दशहरा पूजन के कार्यक्रम में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनुपम कपूर, चेयरमैन द्वारा भगवान राम के चित्र पर तिलक कर किया गया। कार्यक्रम के उपरांत बच्चों की विभिन्न प्रतियोगितायें जिसमें हिट द टारगेट, कुश्ती दौड़, गुब्बारा फोड़, चित्रकला, चक्षुज्ञान, सामान्य ज्ञान आदि विभिन्न प्रतियोगितायें हुईं। जिसमें कुर्सी दौड़ में सार्थक कपूर ने प्रथम व प्रांशु मेहरोत्रा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

गुब्बारा फोड़ में सागर टण्डन ने प्रथम व साहिल गुलाटी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शेष प्रतियोगिताओं के परिणाम दशहरे पर घोषित होंगे। दो अक्टूबर को महिला दिवस, गिफ्ट पैकिंग, कार्ड सजाओ, स्वास्थ्य प्रतियोगिता सहित अन्य प्रतियोगितायें आयोजित की जायेंगीं। 13 अक्टूबर को दशहरा पूजन के साथ-साथ पुरस्कार वितरण किया जायेगा। इस दौरान मनोज टण्डन, राजेश टण्डन, राम जी कपूर, आशीष मेहरोत्रा, रवी कपूर, मुकेश कपूर, निमिष टण्डन आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]