खड़ी बाइक में बाइक ठोंकी, रामानंद प्रजापति के भतीजे की मौत दूसरा घायल

0
123

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ के बनखडिया जिला जेल चौराहा निवासी बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामानंद प्रजापति के भतीजे कुलदीप प्रजापति की तेज रफ़्तार से बाइक चलाते समय अन्य बाइक से टकरा जाने से मौत हो गयी|

[adrotate banner="3"]

परिजनों के अनुसार कुलदीप प्रजापति पुत्र ब्रह्मानन्द प्रजापति करीब ८:५० बजे अपने ताऊ के लडके दीपक को मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज में छोड़ने गया था| दीपक मेजर एसडी सिंह में BAMS की पढाई कर रहा था| उसको छोड़कर कुलदीप घर वापस आ रहा था| कुलदीप की बाइक हवा से बातें कर रही थी| अनियंत्रित हुयी बाइक सड़क के किनारे खड़े प्रभात यादव से जा टकराई|

जोरदार टक्कर लगते ही दोनों घटना स्थल पर ही छटपटाने लगे| इस घटना को देखकर आसपास मौजूद ग्रामीण भाग खड़े हुए| स्थानीय लोगों ने प्रभात यादव को आनन्-फानन में मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज में भर्ती कराया व कुलदीप के सर में गंभीर चोट लगने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया|

कुलदीप की मौत की खबर परिजनों को दिए जाने पर कुलदीप के घर में कोहराम मच गया| परिजन कुलदीप के शव को लेकर घर आ गए| जहां उसे देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा| जानकारी के मुताबिक़ ब्रह्मानंद के दो पुत्र थे जिसमे कुलदीप बड़ा था व कक्षा ११ का छात्र था व दूसरा संदीप है|

तेज रफ़्तार मारूती ने तांगे में टक्कर मारी, चालक व घोड़ा घायल

फर्रुखाबाद: थाना राजेपुर के ग्राम दौलतपुर चकई निवासी ईनुस शाह पुत्र पुत्तू शाह जोकि तांगा चलाने का कार्य करता है| आज सुबह अपने गाँव दौलतपुर से राजेपुर गेंहू लादकर जा रहा था| तभी अचानक मोहद्दीनपुर के पास पीछे से आयी मारूती वैन ने तांगे में जोरदार टक्कर मारी| जिससे तांगे के परखच्चे उड़ गए व चालक सहित घोड़ा घायल हो गया|

घायल चालक को उसके चचेरे भाई इरशाद शाह ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|

[adrotate banner="2"]