खटारा सडको के इनाम में पीडव्लूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सहित सभी इंजीनियर ससपेंड

0
126

Shivpal Mediaफर्रुखाबाद: एक जनसभा करने आये शिवपाल सिंह यादव को इटावा बरेली मार्ग के गड्डे खल गए| वैसे तो कई दिन से प्रशासन गड्डे भरवा रहा था मगर फिर भी चूक हो ही गयी| पी डब्लू डी मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने अधिकारिओ को फटकार लगाते हुए कहा कि जब मुख्य मार्ग का हाल खटारा है तो अन्य सड़के कैसी होंगी और क्या विकास कराया समझा जा सकता है| मंत्री में चलते चलते शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया को बताया कि पी डब्लू डी के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंता सभी लापरवाही में निलम्बित कर दिया है|

[adrotate banner="3"]

इसे भी पढ़े-
सियासी सड़क की पेचिंग में पेंच, मंत्री की आंखों में धूल झोंक रहे कर्मचारी

विभाग की समीक्षा करते हुए शिवपाल सिंह यादव को प्रांतीय खंड के अधिक्षासी अभियंता सुधीर अग्रवाल शासन से भेजे गए 15 करोड़ के खर्च का हिसाब नहीं समझा सके| मामला इटावा बरेली मुख्य मार्ग का था| मंत्रीजी नाराज हुए और निलम्बन की तलवार चला दी| हालाँकि खबर लिखने तक प्रशासन में निलम्बन का आदेश नहीं आया है| चकबंदी के सी ओ के खिलाफ भी आई शिकायत की जाँच कर कड़ी कार्यवाही के निर्देश शिवपाल सिंह यादव ने दिए|

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]