क्वॉरेंटाइन सेन्टर में गंदगी देख जिलाधिकारी हुए खफा

0
134

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें कमालगंज के कृषि पीजी कालेज में बने क्वॉरेंटाइन सेन्टर का निरीक्षण किया|  जहां उन्हें गंदगी मिली| जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की| डीपीआरओ की साफ़-सफाई की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये|
क्वॉरेंटाइन सेन्टर पंहुचे जिलाधिकारी नें भोजनालय की गुणवत्ता चेक की| इसके साथ ही उन्होंने भोजन बनाते समय साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिये| इसके साथ ही प्रवासियों से खुद हो व्यवस्था की जानकारी ली| निरीक्षण के दौरान क्वॉरेंटाइन सेन्टर में उन्हें गंदगी मिली| जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की| उन्होंने  ​डीपीआरओ को तत्काल बेहतर सफाई कराने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही जिलाधिकारी नें कमालगंज के ही स्पोर्टस गार्डन में बने क्वॉरेंटाइन सेन्टर का भी निरीक्षण किया| यहाँ उन्होंने आंध्र प्रदेश, राजस्थान, अहमदबाद, झाँसी से आये 28 परिवारों को स्वास्थ्य परीक्षण कराकर खाद्य सामग्री का पैकेट एवं मास्क वितरित कर बस द्वारा घर तक सुरक्षित पहुचाने के निर्देश दिये| इसके साथ ही प्रवासियों को निर्देश दिये कि घर जाकर 21 दिन तक होम क्वॉरेंटाइन में रहकर सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें|
नगर पंचायत किचन के भोजन में नही मिली गुणवत्ता
डीएम नें नगर पंचायत कमालगंज में संचालित किचन का निरीक्षण कर भोजन गुणवत्ता परखी| लेकिन उन्हें भोजन की गुणवत्ता में काफी कमी मिली| जिसके बाद उन्होंने अधिशासी अधिकारी से भोजन की गुणवत्ता में सुधार लाने के कड़े निर्देश दिये|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]