क्रिसमस की पूर्व संघ्या पर दुल्हन की तरह सजे गिरजाघर

0
115

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) नगर में क्रिसमस की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी चर्च दुल्हन की तरह सजाए गए हैं। खासकर ईसाइयों में क्रिसमस के लिए काफी उत्साह है। क्रिसमस के उपलक्ष्य पर कई जगह कार्यक्रम आयोजित गए। कई लोगों ने ग्रीटिंग कार्ड व बधाई संदेश परिचितों को भेजे। कई लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी परिचितों को क्रिसमस की बधाई दी। शहर के चर्चो में लोगों ने प्रार्थना कर भाईचारे व सद्भावना का संदेश दिया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रमों के दौरान सांता क्लॉज ने बच्चों को टॉफियां बांटी।
गुरुवार को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर गिरजाघरों को दुल्हन की तरह सजाया गया| रंगबिरंगें वातारण के बीच प्रभु इशु का जन्म आधी रात को होगा| लोग गुरुवार को क्रिसमस की तैयारियों में जुटे दिखे। बच्चों में क्रिसमस को लेकर खासा उत्साह रहा।
वहीं, 25 दिसंबर को विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। विशेष प्रार्थना सभाएं होंगी व केक काटा जाएगा। इसके अलावा चर्चो के पादरी यीशू मसीह का उपदेश सुनाएंगे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]