क्रिसमस की जोरदार तैयारी, बाजारों में खूब खरीदारी

0
160

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) क्रिसमस के त्योहार को लेकर ईसाई समाज के लोग उत्साहित हैं। इस पर्व की तैयारी में जोरशोर से जुटे हैं। कहीं स्टार, गिफ्ट्स और तरह-तरह की चीजों से सजा क्रिसमस ट्री, तो कहीं पर सांता क्लाज के परिधान और अन्य सजावटी सामान ने बाजार की रौनक बढ़ा दी है। सोमवार को क्रिसमस का त्योहार मनाया जायेगा| समाज के लोग घरों और गिरिजाघरों में पर्व की तैयारी लगातार कर रहे हैं।
रविवार को क्रिसमस बाजारों में खूब खरीदारी हुई। ईसाई परिवारों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस पर्व को मनाने के लिए लोगों ने कई दिन पहले से ही तैयारी शुरू कर दी हैं। शहर की गिफ्ट गैलरियों से लेकर बाजार भी आकर्षक आइटमों से सजे थे। कार्ड,क्रिसमस ट्री,साता क्लाज,स्टार सहित अन्य कई सजावट की सामग्रिया खूब बिक्री हुई| शुभचिंतकों को अग्रिम शुभकामना भेजने के लिए कई लोगों ने कार्ड व उपहार आदि की खरीददारी कई दिन पूर्व से ही आरंभ कर दिया था। क्रिसमस के पावन अवसर पर क्षेत्र के बेकरी दुकानों को भी विविध प्रकार के बेकरी सामानों के तहत केक आदि से सजाने का कार्य किया गया है। परंतु जानकारी अनुसार क्रिसमस से संबंधित केक व अन्य बेकरी सामानों का एडवास बुकिंग भी की गयी|

[adrotate banner="3"]


[adrotate banner="2"]