फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) डॉ० दिनेश सिंह मेमोरियल अंतर जनपदीय टी-20 कप का उद्घाटन जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें किया| इस दौरान उन्होंने पिच पर अपने हाथ भी आजमायें|
फतेहगढ़ स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट उद्घाटन कर डीएम नें आयोजन से जुड़े लोगों की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना के साथ ही खेलना चाहिए| इसके बाद उन्होंने खुद बल्ला पकड़कर पिच पर हाथ आजमायें| मैंच संगम क्लब और फर्रुखाबाद स्पेटिंग के बीच खेला गया| जिसमे संगम क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया| संगम क्लब नें 19 ओबर और 4 गेंदों में सभी विकेट खोकर 107 रनों का लक्ष्य रखा| उसके जबाब में फर्रुखाबाद स्पेटिंग नें 13 ओबर और 1 गेंद पर पर 5 विकेट खोकर विजयी लक्ष्य को प्राप्त किया| मोहम्मद अहमद खान नें कमेंट्री की| मैच की व्यवस्था क्रिकेट के कोच प्रबल पाठक नें की| राजेश ठाकुर, शंकर सिंह, दीपक सिंह, ब्रजेश प्रताप, पंकज यादव आदि रहे|
क्रिकेट टूर्नामेंट उद्घाटन पर डीएम नें भी पिच पर आजमाये हाथ
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


