क्राइम ब्रांच के हाथ लगी नाजायज असलहों की फैक्ट्री

0
102

FARRUKHABAD : जनपद में नाजायज असलहे बनाने का धन्धा जोरों से फलफूल रहा है। जिस पर अब तक पुलिस पर्दा डाले हुए थी। लेकिन पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ के निर्देशन में चलाये गये अभियान में क्राइम ब्रांच व स्वाट टीम ने नाजायज असलाह फैक्ट्री मालिक को धर दबोचा।

[adrotate banner="3"]

CO[bannergarden id=”8″]

पुलिस के द्वारा पकड़े गये नाजायज असलाह फैक्ट्री के आरोपी नबावगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मिलिकिया में खुलेआम फैक्ट्री संचालित कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर जब पुलिस ने छापा मारा तो पहाड़पुर मिकिया में मुठभेड़ के दौरान गयादीन पुत्र लेखराज लोधी निवासी मिलिकिया पहाड़पुर व सुरेश पुत्र गयादीन लोधी को गिरफ्तार कर लिया। एक अभियुक्त भीमसेन उर्फ भीम पुत्र धर्मजीत निवासी ज्यौना थाना कायमगंज भागने में कामयाब रहा।

[bannergarden id=”11″]

दोनो अभियुक्तों को धारा 5/25 आम्र्स एक्ट में जेल भेज दिया गया। अभियुक्तों के पास से एक बन्दूक 12 बोर, एक अधिया 12 बोर, दो तमंचा 315 बोर, एक अधबनी बन्दूक सहित शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये गये। गिरफ्तार करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा 5 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गयी।

[adrotate banner="2"]