क्या साध्वी भी बच्चे पैदा करेंगी : शिवपाल

0
101

siv pal singhलखनऊ: भाजपा सांसद, मंत्री तथा विश्व हिंदू परिषद के नेताओं के लगातार ज्यादा बच्चे पैदा करने के आ²वान पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने पलटवार किया है। बरेली में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे शिवपाल ने कहा कि ज्यादा बच्चे पैदा करने का आ²वान करने वाले क्या खुद भी बच्चे पैदा करेंगे। उन्होंने साध्वी को भी इस क्रम में खड़ा कर दिया। शिवपाल ने कहा कि क्या अब साध्वी भी बच्चे पैदा करेंगी।

[adrotate banner="3"]

शिवपाल यादव आज बरेली एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। शिवपाल को पत्रकारों ने घेर लिया तो उन्होंने उनको निराश नहीं किया। ज्यादा बच्चे पैदा करने के आहवान पर शिवपाल ने कहा कि कुछ भी कह देना बहुत आसान है। उन्होंने कहा कि क्या ज्यादा बच्चा पैदा करने का आ²वान करने वाले खुद बच्चे पैदा करेंगे। इसी क्रम में उन्होंने कि लोगों से चार-चार बच्चे पैदा करने का आ²वान करने वाली साध्वी प्राची भी क्या बच्चे पैदा करेंगी।

शिवपाल यादव ने कहा कि देश तो तोडऩे तथा झूठ बोलने वाले अब पूरी तरह से बेनकाब हो चुके हैं। विकास तथा देश को खुशहाली के मार्ग पर ले जाने के भाजपा के सारे दावे खोखले ही साबित हुए हैं।

इसके बाद शिवपाल यादव रामपुर रवाना हो गये। जहां पर उन्होंने आजम खां के जौहर विश्वविद्यालय में आयोजित एक वालीबाल प्रतियोगिता में पुरस्कार वितरण किया। रामपुर में शिवपाल ने कहा कि सिर्फ सपा सरकार खेल तथा खिलाडिय़ों के विकास का पूरा ध्यान रखती है। हमारी सरकार के कार्यकाल में ही खिलाडिय़ों को उनका हक प्रदान किया जाता है। पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। सरकार खेलों को और बढ़ावा देगी।

[adrotate banner="2"]