क्या कभी देखा है ‘मोदी’ और ‘सोनिया’ का राशन कार्ड!

0
107

modirashancardबुलढाणा: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाम के फर्जी राशन कार्ड बनाए गए हैं। इन राष्ट्रीय शख्सियतों के अलावा, महाराष्ट्र के सैकड़ों बड़े नेताओं के नाम पर दुकानों से राशन लिया गया। माना जा रहा है कि ये अनाज बाद में खुले बाजार में बेच दिया गया।

[adrotate banner="3"]

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ बीजेपी के वरिष्ठ नेता पांडुरंग फुंडकर ने इस महाघोटाले की परतें विधानपरिषद सदन में खोलीं। उन्होंने खेद व्यक्त किया है कि जानी-मानी हस्तियों के नाम पर होने वाले गोरखधंधे की जानकारी दबाई जा रही है। बार-बार मांगने पर भी इसकी जानकारी मुहैया नहीं की जा रही है।

बोगस राशन कार्ड में दर्ज ब्योरे को सही माना जाए तो 60 साल के दामोदरदास मोदी खामगांव शहर के शिवाजी बेस बस्ती में रहते हैं। इनकी सालाना आमदनी केवल 30 हजार रुपए है। वहीं सोनिया और राजीव गांधी भी खामगांव शहर की सज्जनपुरी बस्ती की निवासी हैं।

मोदी की तरह इनकी उम्र भी 60 साल बताई गई है, लेकिन सालाना आमदनी मामूली तौर पर कुछ ज्यादा, 35 हजार रुपए हैं। इन सभी राशन कार्डों पर बाकायदा चावल, गेंहू, दाल जैसी चीजें जारी की गई हैं। उनका आरोप है कि करोड़ों रुपए के इस घपले में सरकारी अधिकारी भी मिले हुए हैं। ये तो सिर्फ बानगी है पूरे राज्य में ये घोटाला चल रहा है।

[adrotate banner="2"]