कौन बनेगा चेयरपर्सन- लड़का तो सबसे बढ़िया मनौजे अगरवाल है बस गन्त पार्टी में फसिगौ

0
105

फर्रुखाबाद: जनसम्पर्क, मीटिंग और रोड मार्च ये तीनो चुनाव प्रचार के अच्छे माध्यम होते है| ये तुरंत वोटो में तब्दील होने वाले कारक बिकुल नहीं अलबत्ता माहौल जरुर बनाते हैं| इनके माध्यम से चुनाव लड़ने वाला चर्चा में आता है| नेताजी के जाने के बाद जनता चर्चा करती है| ये चर्चा अच्छी और बुरी दोनों प्रकार की हो सकती है| कट्टर समर्थक है तो अपने नेता के खिलाफ कुछ भी सुनना पसंद नहीं करता| और चर्चा समाचीन है तो इसमें मजा आता है| चर्चा करने वाले वोट किसे दोगे इस बात का कोई जिक्र नहीं करते| वे सिर्फ आलोचना या समालोचना करते है| यक़ीनन ये आलोचना और समालोचना नेताजी के लिए माहौल बनाती है जिसका परिणाम चुनाव वाले दिन देखने को मिलता है|

[adrotate banner="3"]

वत्सला के लिए सोमवार को मनोज अग्रवाल बिर्रा बाग़ और कादरी गेट क्षेत्र में निकले| घर घर वोट माँगा| एक घडी पुरुष छूट जाए मगर महिला के पैर छूकर या बातो से समझा कर अपना बनाने का प्रयास जरुर करते हैं| ये अच्छी मार्केटिंग का अनुभव है| निशाना कब और कहाँ मारना है| महिला घर में चर्चा करेगी| मोहल्ले में चार जगह बैठेगी और कहेगी- मनोज आये थे वोट मांगन| वैसे भले आदमी है| अब काम तो ह्म्तुआ बार को कभयु इन बड़े आदमिन से का परिये लेकिन बोल चाल बहुत बढ़िया है|

इसी मोहल्ले में मनोज के जनसम्पर्क काफिले के आगे जाने के बाद बुजुर्ग कहते सुने- लड़का तो बढ़िया है बस गन्त पार्टी में फसो है| वा मायावती ने सब लूट लयो प्रदेश, बाई की पार्टी में तो हैं| अब मतदाता तो मतदाता है| ऊपर से सम्वैधानिक स्वतंत्रता अभिव्यक्ति की| हमने भी बुजुर्ग से उनका नाम व् जात पूछने की हिम्मत नहीं जुटाई| अलबत्ता कुछ एहसास पिछड़ी जात का लगा| इस तरह छोटे छोटे में मुहल्लों में चर्चा सुबह से शाम चलने लगी है| बहुत गर्मी है मनोज का कुरता पसीने से लथपथ है शायद वोट पड़ने तक मानसून की एक आध बूँद पड़ जाए और …..

एक नजर तस्वीरो से आज का मनोज का प्रचार-














[adrotate banner="2"]