कोहली-युवी संग देखी गईं ‘रोजी’ भाभी!

0
117

VIRAT1नई दिल्ली: टीम इंडिया के उपकप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आईपीएल मैच के दौरान स्टेडियम में गुफ्तगू करते नजर आए। ये वाकया बैंगलोर और दिल्ली के बीच खेले गए मैच के दौरान हुआ।

[adrotate banner="3"]

बारिश की वजह से मुकाबला रुका हुआ था और बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली अपने दोस्त और दिल्ली के क्रिकेटर युवराज से बात कर रहे थे। इसी बीच कोहली ने वीआईपी बॉक्स में बैठी अनुष्का शर्मा को बुलाया। दोनों ने थोड़ी देर तक बातें की।
कोहली-युवी संग देखी गईंटीम इंडिया के उपकप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आईपीएल मैच के दौरान स्टेडियम में गुफ्तगू करते नजर गौरतलब है कि दो दिन पहले ही युवराज सिंह के ट्विटर पर किए गए एक कमेंट की वजह से विराट-अनुष्का की जोड़ी चर्चा में आई थी। हालांकि बाद में यह ट्वीट युवी ने हटा दिया था।

इससे पहले बारिश की वजह से दिल्ली और बैंगलोर के बीच मैच रुका हुआ है। इससे पहले दिल्ली ने डिकॉक और ड्यूमिनी की शानदार पारी की बदौलत 187 रन का स्कोर खड़ा किया। बैंगलोर के सामने 188 रन का विशाल लक्ष्य है। हालांकि अब मैच शुरू होता है तो ओवर घटाने होंगे।

दिल्ली तो पहले ही बाहर हो चुकी है लेकिन बैंगलोर के लिए ये मैच अहम है। हालांकि रद्द होने की स्थिति में बैंगलोर को 1 अंक मिलेंगे और वो प्लेऑफ में पहुंच सकती है। यानी कोहली को बस किसी भी कीमत पर ये मैच हारना नहीं होगा।

[adrotate banner="2"]