कोहली का विकेट लेकर होश खो बैठे रुबेल!

0
107

rubeमेलबर्न: क्रिकेट वर्ल्ड कप के दूसरे क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश भारत के सामने कड़ी चुनौती पेश कर रहा है। बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को शुरू से ही बांधे रखा। मैदान पर बांग्लादेशी गेंदबाज जबरदस्त जोश में नजर आए। और इसी जोश में तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन जोश खो बैठे।

[adrotate banner="3"]

18वें ओवर में रूबेल ने विराट को विकेटकीपर के हाथों कैच कराया तो उनका जोश काबू से बाहर हो गया। उनके साथी भी जबरदस्त जोश में थे। लेकिन इसी दौरान रुबेल कोहली की तरफ देखकर कुछ कहते देखे गए। उनके साथी उन्हें रोक और समझा रहे थे। लेकिन रुबेल तो जैसे आपे से बाहर थे। किसी तरह साथियों ने उन्हें काबू किया।

उधर, कोहली सिर झुकाकर पवेलियन की राह जा रहे थे। कोहली ने एक बाहर जाती गेंद से छेड़खानी की और उन्हें इसका नतीजा भी भुगतना पड़ा। कोहली मात्र तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रुबेल इंग्लैंड के खिलाफ जीत में हीरो रहे थे।

[adrotate banner="2"]