कोहरे व गलन का डबल अटैक किया बेहाल

0
181



फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मौसम का मिजाज खासा परेशानी भरा है। मंगलवार को पूरे दिन ठंड व गलन ने लोगों को बेहाल रखा। सुबह घना कोहरा व धुंध छाई रही। गलन व ठिठुरन ने लोगों को बेहाल रखा। जिससे आमजन के अलावा बेजुबान भी ठंड की चपेट में नजर आये |


कोहरे व गलन की वजह पहाड़ी इलाकों से आ रही हवाएं हैं। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। उस ओर से आने वाली हवा वातावरण में गलन व ठिठुरन घोल दी। इसी वजह से वातावरण में नमी की मात्रा भी लगातार बढ़ रही है। नमी के चलने की
कोहरा हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सात जनवरी तक सर्द हवाएं परेशान कर सकती हैं। सोमवार रात से ही कोहरा छाने लगा। मंगलवार सुबह कोहरे की चादर फिर फैल गई। कोहरा इतना घना था कि वाहन चालकों को लाइटें जलाकर चलना पड़ा। उधर सर्दी

अधिक होनें से 1 से आठ तक के विद्यालय भी शासन के आदेश पर बंद कर दिये गये|
बीएसए गौतम प्रसाद नें जेएनआई को बताया कि 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक 8 कक्षा तक के सभी विद्यालय बंद है| यदि कोई विद्यालय खोलता है तो कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]