कोहरे के साथ ठंड, गाड़ियों की रफ्तार में लगा ब्रेक, बेजुबान भी बेहाल

0
500

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) ठंड के साथ कोहरा ने भी दस्तक देना शुरू कर दिया है। मंगलवार को छाए घने कोहरे ने लोगों को हैरान कर दिया। सुबह लोग जब घर से बाहर निकले तो घने कोहरे के कारण उनके पैर ठिठक गए। सुबह-सुबह सैर के लिए जाने वाले लोग रोजाना से थोड़ी देरी से सैर पर गए। घने कोहरे के कारण हाइवे पर भी वाहनों की रफ्तार रोक दी। तेजी से दौड़ने वाले वाहन रेंगते हुए नजर आए।

जनवरी माह हुए में मात्र 7 दिन ही हुए है। जैसे- जैसे जनवरी माह बीत रहा है वैसे ही सर्दी बढ़ना शुरू हो गई है। वहीं कोहरे ने भी दस्तक देनी शुरू कर दी है। सोमवार को भी कोहरा रहा, मंगलवार रात से ही आसमान में कोहरा छाने लगा और देखते देखते कोहरा बढ़ गया। सुबह जब लोग सैर को निकले तो शहर की सड़कोंं पर कोहरा नजर आया। कोहरा होने के कारण लोगों को सर्दी का एहसास हुआ। जिस पर काफी लोग जल्दी ही सैर करके अपने घरों में वापस आ गए।
कोहरे के चलते वाहन की गति थमी
कोहरे के कारण शहर की सड़कों पर भी सुबह को कम लोग ही नजर आए। वहीं घने कोहरे का असर हाइवे पर भी देखने को मिला। कोहरे ने हाइवे पर तेज दौड़ने वाले वाहनों की रफ्तार को थाम दिया और वाहन रेंगते नजर आए। कोहरा होने के कारण हादसों के डर से वाहन चालक धीमी गति से वाहन चलाते हुए नजर आए। साथ ही सड़कोंं पर लोग अलाव जलाकर ठंड से मुकाबला करते नजर आए। वहीं स्कूल जाने वाली छात्र छात्राएं को भी ठिठुरते हुए स्कूल जाते नजर आए।
ठंड में अस्थमा के मरीजों को ज्यादा सर्तक रहने की जरूरत
सुबह 11 बजे के बाद कोहरा हल्का होने पर मौसम में थोड़ी गर्माहट आई। उसके बाद लोगों ने कोहरे से बढ़ी ठंड से राहत महसूस की। वहीं चिकित्सकों का कहना है कि अब ठंड बढ़ती जा रही है, कोहरा भी आने लगा है। अस्थमा के मरीजों को इस मौसम में ज्यादा सतर्कता बरतना होगी। वहीं सबसे ज्यादा देखभाल ब्लड प्रेशर के मरीजों को करने की आवश्यकता है।
ठंड से बेजुबान भी प्रभावित
नगर पालिका द्वारा जगह-जगह चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की है| जहां इंसान के साथ-साथ पशु भी ठंड से बचने के लिए आग का सहारा ले रहे हैं| जगह-जगह चौक चौराहों पर जल रहे अलाव के पास मवेशियों को भी साफ देखा जा सकता है, जो ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]