कोहरे और ठंड से ठिठुरन अंधाधुंध

0
128

फर्रुखाबाद: सोमबार की सुबह तेज कोहरे और ठंड को ठिठुरन भरी चादर ओड़कर आयी| 30 दिसम्बर अब तक की सबसे जादा सर्दी भरी रही| जिससे लोग दोपहर तक रजाई में दुबके रहे| दोपहर में भी सड़को पर अँधेरा ही छाया रहा|
जिले में कातिल ठंड का सितम जारी है। कोहरे की घनी चादर के साथ शीतलहर ने फर्रुखाबाद समेत पड़ोसी जनपदों के लोगों को परेशान कर रखा है। सोमवार को सुबह से सर्दी का वार कहर ढहा रहा है। सुबह से धूप के दर्शन नहीं है। कोहरे के चलते ढृश्‍यता बहुत कम है। गलन के कारण ठिठुरन बढ़ी हुई है। रात को शीत लहर में लोग ठिठुरते रहे। सुबह से घना कोहरा छाने से लोगों को यातायात में भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड इतनी की लोगों को अलाव और रजाई भी कमजोर पड़ते नजर आ रहे है| फ़िलहाल जनपद में कक्षा 8 तक के विद्यालय आज तक बंद है| लेकिन यही हालात रहे तो अवकाश बढने की भी सम्भावना है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]