कोल्ड मालिको ने अपनी और किसानो की कर दी बल्ले-बल्ले

0
127

फर्रुखाबाद: जिसका जैसे व्यापार उसका काला धन सफेद करने का तरीका भी व्यापार से मेल खाता हुआ| ठीक इसी तरह से केंद्र के द्वारा नोट बंदी किये जाने के बाद कोल्ड मालिको ने पहले से ही एडबांस में किसानो को काला धन दे दिया है| जिससे उनकी बल्ले-बल्ले हो गयी है|

[adrotate banner="3"]

भरोसे के सूत्रों ने बताया कि कई कोल्ड स्टोरेज मालिको ने कुछ किसानो को अपने पास से काला धन पहले से ही उन्हें दे दिया और कहा की जब आलू पैदा हो जाये तो उन्हें आलू उसी कीमत का उपलब्ध करा दे| जिससे किसानो की बल्ले-बल्ले हो गयी है| किसानो ने इसे अपने खाते में जमा भी करा दिया है| जिससे फसल से पहले पैसा मिल गया है|

आलू का व्यापपार करने वाले कुछ कोल्ड मालिको ने यह नई जुगत अपने काले धन को सफेद करने के लिये निकाली है| जिससे प्रयोग बढ़चढ़ कर हो रहा है|

[adrotate banner="2"]