कोल्डड्रिंक पी कर नगदी व मोबाइल गवां बैठे

0
90

फर्रुखाबाद: शायद ही ऐसा कोई दिन हो जिस दिन दो चार यात्री जहरखुरानी का शिकार न हो रहे हों। दीपावली के त्यौहार के नजदीक आते ही यात्रियों की भी संख्या बढ़ गयी है। जिसका फायदा उठाकर जहरखुरानी मनमाने ढंग से यात्रियों को अपना शिकार बना रहे हैं। बीती रात कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर घर जा रहे यात्री को जहरखुरानियों ने लूट लिया।

[adrotate banner="3"]

कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के नगला पजाबा निवासी 28 वर्षीय शिवकुमार पुत्र आशाराम गुड़गांव में मोटरसाइकिल की फैक्ट्री में पार्टस बनाने का कार्य करता है। कई महीनों बाद दीपावली की छुट्टी पर वह अपने घर आ रहा था। गुडगांव से आनंद बिहार और आनंद बिहार से फर्रुखाबाद डिपो की बस से आने के लिए बैठा। रास्ते में एक अज्ञात युवक आकर उसके बगल में बैठ गया और उसे अपनी बातों में उलझाकर अपने पास रखी कोल्ड ड्रिंक पिला दी। कोल्ड ड्रिंक पीते ही शिवकुमार बेहोश हो गया और उसके पास रखी नगदी व मोबाइल उड़ा दिया। बस के परिचालक प्रकाश सिंह और चालक वेद प्रकाश सिंह ने उसे प्रातः लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

[adrotate banner="2"]