कोर्ट-स्टे के बावजूद हल्का इंचार्ज ने खड़े होकर उठवाई विवादित लकड़ी

0
112

फर्रुखाबाद: कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम ललई में भगवान सिंह पुत्र नत्थू सिंह, मलिखान सिंह पुत्र जयराम सिंह व दूसरे पक्ष के मंगली प्रसाद पुत्र विभूति प्रसाद, राजाराम पुत्र बांकेलाल, अतर सिंह पुत्र नेकराम आदि के बीच बाग की लकड़ी को लेकर विवाद चल रहा था। जिसमें 11 सितम्बर को भगवान सिंह व मलिखान सिंह की तरफ से सिविल कोर्ट कायमगंज में स्टे ले लिया गया। लेकिन स्टे को धता बताते हुए हलका इंचार्ज राजेन्द्र सिंह जाट ने फोर्स के साथ पहुंचकर विवादित लकड़ी को उठवा दिया। जिसकी शिकायत भगवान सिंह ने जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी बी से की है।

[adrotate banner="3"]

ग्राम ललई में गाटा संख्या 340 पर खड़े कीमती पेड़ों की लकड़ी को लेकर बीते कई दिनों से मुकदमा चल रहा है। जिसके बाद एक पक्ष के मलिखान सिंह, भूमिराज व टीकाराम पुत्र जयराम सिंह, भगवान सिंह पुत्र नत्थूलाल ने कोर्ट में स्टे के लिए अर्जी दी। 11 सितम्बर को सिविल जज जूनियर डिवीजन कायमंज ने लकड़ी व गाटा संख्या 340 की भूमि पर स्टे दे दिया। जिसकी एक प्रति कायमगंज कोतवाली में भी उपलब्ध करायी गयी। लेकिन कोतवाली कायमगंज के हल्का इंचार्ज राजेन्द्र सिंह जाट व उनके सहयोगी सिपाही सुनील कुमार, अबधेश सिंह आदि के साथ आकर विवादित लकड़ी को मंगली प्रसाद पुत्र विभूति प्रसाद, राजाराम पुत्र बांकेलाल, अतर सिंह पुत्र नेकराम, हंसराम पुत्र छदामी, नवरंगीलाल पुत्र सियाराम आदि को 23 सितम्बर शाम 4 बजे जबरन लकड़ी को उठावा दिया।
भगवान सिंह व मलिखान सिंह ने इस सम्बंध में शिकायत जिलाधिकारी से करते हुए मांग की है कि कोर्ट के आदेश का अनुपालन न करने वाले हल्का इंचार्ज व अन्य पुलिसकर्मियों के विरुद्व कड़ी कार्यवाही की जाये।

[adrotate banner="2"]