कोर्ट जायेगे बंदी रक्षक भर्ती के चयनित अभ्यर्थी

0
197

jail bharti copyफर्रुखाबाद: सेन्ट्रल जेल फतेहगढ़ में हुई जेल बंदी रक्षक भर्ती में अभी तक नियुक्ति ना मिलने से अभ्यर्थी परेशान है| जिससे वह जेल के चक्कर काट रहे है| सोमबार को जेल भर्ती के अभ्यर्थियों का धैर्य जबाब दे गया और उन्होंने जेल गेट पर ही जमकर प्रदर्शन किया|

[adrotate banner="3"]

अपनी नियुक्ति के चक्कर में सेन्ट्रल जेल पंहुचे जेल भर्ती अभ्यर्थियों ने जेल गेट पर जमाबड़ा लगा लिया| इसके बाद उन्होंने सेन्ट्रल जेल के भर्ती के लिये बनाये गये सहायता केंद्र पर जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया लेकिन सहायता केंद्र खाली होने के चक्कर में उन्हें कोई भी जानकारी प्राप्त नही हो पायी| जिसके बाद अभ्यर्थी आक्रोशित हो गये और उन्होंने केंद्रीय कारागार गेट पर जमकर प्रदर्शन किया|

अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्होंने ने नियुक्ति ना मिलने के सम्बन्ध में प्रमुख सचिव कारागार को पत्र लिखा है| जिसने उन्होंने 2011 से 2015 तक चली बंदी रक्षक भर्ती प्रक्रिया में चयनित होने के बाद भी तक नियुक्ति ना किये जाने की शिकायत की है| साथ ही साथ एक प्रति एडीजी जेल, कारागार महानिरीक्षक, उप महानिरीक्षक कारागार व सेन्ट्रल जेल के अधीक्षक को पत्र लिखा है| अभ्यर्थियों ने जेल गेट पर प्रदर्शन के दौरान बताया कि अब अदालत की शरण में जायेगे| अमरीश यादव, मो० अनवार, नीरज कुमार, ललित वाजपेयी, अबरीश वाजपेयी नमन दुबे, रामू त्रिवेदी, शिव कुमार, शिव हरी अवस्थी आदि दो दर्जन अभियार्थी मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]