कोरोना से मृतकों के सही आंकड़े जुटा सरकार के झूठ का खुलासा करेगी कांग्रेस

0
132

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कोरोना महामारी से जूझ रहे लोगों के कंधों पर कांग्रेस सहानभूति का पंजा रखनें की तैयारी कर रही है| जिसको लेकर अब गाँव-गाँव जाकर कांग्रेस कोरोना के लक्ष्ण वाले लोगों को कोरोना होम हांइसोलेशन किट का वितरण करेगी|
शहर के फतेहगढ़ के भोलेपुर स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर पंहुचे जिला प्रभारी और पार्टी के प्रदेश सचिव इ० अंकित धावनीक ने कहा कि पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी पूरे प्रदेश में सेवा सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत आम जनता तक कोरोना से बचाव की हर सम्भव मदद पंहुचा रहीं है| जिसमे जनपद में भी अब कोरोना होम आइसोलेशन दवा किट का वितरण किया जायेगा| दवा उपलब्ध भी हो गयी है|
उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि कोरोना के चलते सरकार नें हुई मौतों के गलत आंकड़े आम जनता के सामने पेश किये| लेकिन अब कांग्रेस गाँव-गाँव जाकर सही आंकड़े एकत्रित करेगी| और सरकार के झूठ का खुलासा करेगी|
पंचायत चुनाव की हार के सबाल पर मौन हुए प्रदेश सचिव
उन्होंने पंचायत चुनाव में मिली करारी हार से कांग्रेस का बचाव किया| कहा कांग्रेस पहली बार जिला पंचायत का चुनाव लड़ी थी| कई जगह पर उनके प्रत्याशियों नें बेहतर प्रदर्शन किया है|
शहर अध्यक्ष पूर्णप्रकाश शुक्ला (पुन्नी), उपाध्यक्ष राकेश कठेरिया, प्रमोद जैन, अनुपमा शर्मा आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

[adrotate banner="2"]