कोरोना वारियर्स नें लोगों को याद दिलाई सामाजिक दूरी

0
120

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) कोरोना वायरस से बचाव को लेकर गुरुवार को नगर में कोरोना वारियर्स नें बाइक, स्कूटी और चार पहिया व पैदल निकल रहे लोगों को सामाजिक दूरी बनाने, मास्क लगाने की अपील की गई।
कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। शासन से तय गाइडलाइन का पालन कुछ लोग नहीं कर रहे हैं। जिले में अब तक 291 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन ने सक्रियता बढ़ा दी है। सभी को जागरूक करने के लिए टीम लीडर शिवम दीक्षित ने अपनी टोली के साथ शहर के मुख्य मार्गों पर अभियान चलाया और लोगों को सरकार के आदेशों का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंस बनाए रखने और मास्क पहनने के लिए जागरूक किया गया। इसके साथ ही राहगीरों के हाथों को सैनिटाइज भी किया|
उज्जबल शाक्य, हर्षित गुप्ता, अमित सक्सेना, अमान खान, शशांक मिश्रा, गोपाल अग्निहोत्री आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]