कोरोना वायरस: यूपी सरकार नें निलंबित की बायोमेट्रिक्स हाजिरी

0
178

लखनऊ: चीन से फैला कोरोना वायरस का कहर अब समूचे विश्व में फैल रहा है। दिल्ली सरकार के सभी कर्मचारियों के बायोमेट्रिक्स हाजिरी निलंबित करने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी ऐसा ही आदेश जारी किया है।
लखनऊ तथा वाराणसी एयरपोर्ट पर कोरोना वायरस के संदिग्धों के उतरने के साथ ही आगरा, मेरठ, लखीमपुर खीरी में कई संदिग्ध मिलने के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार हाई अलर्ट है। स्वास्य विभाग सतर्कता बरतने की तमाम सलाह दे रहा है जबकि संदिग्ध की जानकारी होने के बाद उनको तत्काल आइसोलेशन वार्ड में रखा जा रहा है। इससे संक्रमित लोगों की संख्या में इजाफा होते देख उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी कार्यालयों में बायोमेट्रिक्स हाजिरी पर फिलहाल प्रतिबंध लगा दिया है।
कोरोना वायरस की आशंका के चलते उत्तर प्रदेश सरकार ने विभाग प्रमुखों, स्वायत्त निकायों और नगर निगमों को कोरोना वायरस के फैलने की आशंका के चलते बायोमेट्रिक्स हाजिरी लगाने की व्यवस्था को निलंबित करने का निर्देश दिया है। कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर बायोमेट्रिक्स हाजिरी को रोकने के लिए प्रधान सचिवों, सचिवों, स्वायत्त निकायों और नगर निगमों को पत्र लिखा गया है।
प्रदेश शासन के नियुक्ति तथा कार्मिक विभाग के विशेष सचिव अजय दीप ने आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार प्रदेश में 31 मार्च तक बायोमेट्रिक्स हाजिरी पर प्रतिबंध लगाया गया है। अब 31 मार्च तक पहले की ही तरह रजिस्टर पर हाजिरी दर्ज होगी। कई देशों के बाद कोरोना वायरस के धीरे-धीरे भारत में भी पैर पसारने की संभावना के कारण सतर्कता बरती जा रही है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]