कोरोना युग में शहर ने फिर तीन दिनों को ओढ़ ली सन्नाटें की चादर

0
104

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) संचारी रोगों व कोविड-19 की रोकथाम के लिए दो दिनों के लिए हुए लॉकडाउन का पालन कराने के लिए शहर की सड़कों पर पुलिस मुस्तैद है। इसका असर है कि सड़कों से वाहन गायब हैं। वहीं, लॉकडाउन की वजह से शहर के सभी प्रतिष्ठान बंद हैं। सडकें सन्नाटे में है| पालिका ने शहर में सैनिटाइजेशन किया|
शनिवार से तीन दिन तक लॉक डाउन रहेगा| इसके चलते सुबह से ही पुलिस ने लोगों की चाबी कस दी| जिससे लोग ना के बराबर सड़कों पर निकले| नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य, सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ ने पुलिस फोर्स के साथ शहर के हालात का जायजा लियाऔर लोगों को घरों के भीतर रहने की अपील की|
इसके साथ ही नगर पालिका के वाहन से शहर में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया| मुख्य बाजार पूरा बंद रहा जबकि गली मोहल्लों की कई दुकाने सुबह खुली दिखी| दोपहर बाद जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह, एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा, एएसपी अजय प्रताप, अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ० चन्द्र शेखर आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]