कोरोना जंग के सफाई नायकों का हुआ सम्मान

0
130

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) कोरोना वायरस चलते शहर को साफ रहने  में अपनी भूमिका अदा कर रहे सफाई कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया|
नगर पालिका पार्क में एकत्रित हुए सफाई नायकों का शनिवार दोपहर बाद टाउन हाल पार्क में एकत्रित ककिया गया| इसके बाद एकत्रित सफाई नायकों का भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ के कानपुर मंडल अध्यक्ष नीरज वाल्मीकि के द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया| इस दौरान कहा गया कि कोरोना जैसी जानलेवा महामारी में अपनी जान जोखिम में डालकर शहर का कूड़ा कचड़ा साफ़ करने वाले सफाई कर्मी भी देश सेवा ही कर रहे है इस लिए वह भी सम्मान के पात्र है| उन्हें मास्क और साबुन भी वितरित किया गया|
नगर पालिका लिपिक जितेन्द्र सिंह, सफाई नायक अयूव अली, मो० रफीक, नीरज सफाई नायक, मनोज कुमार, सन्तराम, जितेंद्र कुमार, कशमीर सिंह, योगेश राजपूत व विनय आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

 

[adrotate banner="2"]