कोटेदार की मौत से मचा कोहराम

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) कोटेदार की अचानक हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया| परिजनों ने पुलिस को सूचना नही दी|
थाना क्षेत्र के ग्राम किराचन के मजरा‌ कालिका नगला निवासी 52 वर्षीय रमेश पुत्र नेकराम उचित दर विक्रेता थे। कोटेदार ने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) से 80 हजार रुपए निकाले थे और किसी गांव के ही निवासी व्यक्ति को उधार दे दिए थे। जिसके कारण उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया। सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी के अनुसार जिस व्यक्ति को पैसे दिए गए थे, उसने रुपए वापस करने से साफ मना कर दिया था। इसी कारण से रमेश कोटेदार पिछले दो-तीन दिनों से गुमसुम रहते थे और तनाव में थे। सोमवार को उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। मृतक की पत्नी गुड्डी देवी, पुत्र उमेश, छोटू आदि का रो-रो कर बुरा हाल हो गया | थानाध्यक्ष मीनेश पचौरी ने बताया कि अभी तक उन्हें इस घटना की कोई सूचना नहीं मिली है।