कोचिंग सेंटर में विस्फोट मामले में एफआईआर, घायलों से मिले सांसद

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) कोचिंग सेंटर में हुए भीषण विस्फोट के मामले में पुलिस नें मुकदमा दर्ज किया है| पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है| पुलिस प्रारम्भिक जाँच में सेफ्टिक टेंक फटने से ही हादसा होना मान कर चल रही है|
थाना कादरी गेट के आईटीआई चौकी प्रभारी विशेष कुमार नें मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे कहा कि सातनपुर मंडी मार्ग कटियार कोल्ड के सामने पर द सन क्लासेस एंड लाइब्रेरी संचालित थी| बीते 4 अक्टूबर को दोपहर दोपहर 2:50 बजे उसमे भीषण धमाका हुआ, जिससे आकाश सक्सेना निवासी विजाधरपुर सेंट्रल जेल के सामने व आकाश कश्यप निवासी निनौआ फतेहगढ़ की मौत हो गयी व 5 घायल बच्चो को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| सैफ्टिक टेंक चेक किया गया तो उसमे गैस निकलने का कोई पाइप नही मिला| कोचिंग सेंटर का कोई पंजीकरण नही था| कोचिंग संस्थान एक महीनें से संचालित था| मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है|
सांसद नें घायलों के लिये हालचाल
सांसद मुकेश राजपूत नें लोहिया अस्पताल पंहुचकर घायलों के हालचाल लिए और उनके बेहतर इलाज के निर्देश दिये| उन्होंने ईएमओ डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी से घायलों के बारे में जानकारी ली| जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा साथ रहे|