कैसे एक भेड़ चराने वाली बन गईं फ्रांस की शिक्षा मंत्री

0
127

nazat12नई दिल्ली: इन दिनों फ्रांस की शिक्षा मंत्री नजत बेल्कासम काफी चर्चा में हैं। इसकी वजह है उनका तमाम मुश्किलों को झेलते हुए इस पद तक पहुंचना। नजत बहुत ही गरीब परिवार से संबंध रखती हैं। उनका परिवार भेड़ों का दूध बेचकर अपना खर्च निकालता था। नजत भी परिवार के इस काम में मदद करती थीं और जो समय बचता था उसमें पढ़ाई करती थीं।

[adrotate banner="3"]

नजत मोरक्को के एक गरीब कट्टरपंथी मुस्लिम परिवार से हैं। उनका जन्म 1977 में हुआ था। उनके पिता बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन लेबर थे। गरीब परिवार से होने के चलते नजत दिन में भेड़ चराकर शाम को घर वापस आती और पढ़ने बैठ जातीं। नजत के पिता मजदूरी से ज्यादा पैसा कमाने के लिए फ्रांस चले आए और फिर उन्होंने नजत को भी फ्रांस बुला लिया। नजत को पढ़ना काफी अच्छा लगता था इसलिए उन्होंने जमकर मेहमत की। इन्होंने 2002 में पैरिस इंस्टिट्यूट ऑफ पॉलिटिकल स्टडीज से ग्रैजुएशन किया। ग्रेजुएशन के बाद नजत ने सोशलिस्ट पार्टी जॉइन कर ली। इसके बाद उन्होंने नागरिक अधिकारों को लिए जंग छेड़ दी। उन्होंने नागरिकों को सस्ते घर दिलाने के लिए आंदोलन किया।

इन दिनों फ्रांस की शिक्षा मंत्री नजत बेल्कासम काफी चर्चा में हैं। इसकी वजह है उनका तमाम मुश्किलों को झेलते हुए इस पद तक पहुंचना। नजत बहुत ही गरीब परिवार से संबंध रखती हैं। इसके साथ ही नजत ने भेदभाव के खिलाफ भी आंदोलन किया। नजत 2008 में रोन अलपाइन से काउंसिल मेंबर चुनी गईं। उसके बाद से वह लगातार चुनाव जीतती आ रही हैं। चुनाव जीतने के बाद से नजत की राजनीति को तेज गति मिली। 2012 में नजत को महिला अधिकार मंत्री की कमान सौंपी गई। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने उन्हें सरकार का प्रवक्ता भी नियुक्त किया। 25 अगस्त 2015 को फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा औलांदा ने देश के शिक्षा मंत्री की कमान सौंपी।

[adrotate banner="2"]