कैदी के हवालात में जहर पीने की चर्चा से मचा हडकंप

0
103

kishanफर्रुखाबाद: बीते 6 महीने से बलात्कार के मुकदमे में जिला जेल में बंद 21 वर्षीय किशन पुत्र रामविलास निवासी बनखडिया फतेहगढ़ के हवालात में जहर पीने की अपवाह ने पुलिस के हाथ पैर फुला दिये| उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|

[adrotate banner="3"]

बुधवार को आरोपी किशन को जिला जेल से सुनवाई के लिये कोर्ट लाया गया| जंहा उसे अन्य बंदियों के साथ सेशन हवालात में बंद कर दिया गया| कुछ समय के बाद किशन बुरी तरह चीखने लगा| चीखपुकार सुनकर उसे हवालात से बाहर निकाला गया| लेकिन वह बेहोश हो गया|

पुलिस लाइन के दरोगा हरीश चन्द्र ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| लेकिन चिकित्सको ने उपचार के दौरान उसके पेट में किसी जहरीले पदार्थ के होने की पुष्टि नही की| चिकित्सको के अनुसार उसे पेट दर्द की शिकायत होने से बेहोशी आयी थी| जिसका इलाज चल रहा है|

[adrotate banner="2"]