फर्रुखाबाद: सेन्ट्रल जेल में कैदी के फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने के मामले चार बंदी रक्षकोपर गाज गिर गयी है| चारो को निलंबित कर दिया गया है|
[adrotate banner="3"]
बीते 26 जनवरी की रात सेन्ट्रल जेल के कैदी पड़ोसी जनपद हरदोई के पाली पाण्डेयपुर निवासी 50 वर्षीय रामसागर उर्फ साधु पुत्र लल्लू के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी| जिसके बाद डीआईजी जेल कैप्टन एसके पाण्डेय ने जेल में आकर जाँच पड़ताल की थी| जिसके बाद गुरुवार को सेन्ट्रल जेल के अधीक्षक वीपी त्रिपाठी ने एकल कक्ष की निगरानी मे तैनात बंदी रक्षक मो० नासिर, रविकेश, बुंदीशंकर, कृष्ण कुमार सक्सेना को निलम्बित कर दिया है|
[adrotate banner="2"]


